April 4, 2026

फतेहपुर यूपी भाजपा को छोड़ सपा को दिया समर्थन

Read Time:1 Minute, 53 Second

फतेहपुर जनपद के खागा विधानसभा 243के सपा प्रत्याशी रामतीरथ परमहंस उर्फ डी आई जी के पूर्ण समर्थन में मानव क्रांति पार्टी के अध्यक्ष आर एन चौधरी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खागा सपा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना पूर्ण समर्थन दिया।सपा प्रत्याशी रामतीरथ परमहंस ने माला पहना कर स्वागत किया।चौधरी आर एन मानव ने कहा कि भाजपा पार्टी में छोटे व माध्यम वर्ग के लोगो का सम्मान नहीं है इस लिए मैं भाजपा को छोड़ सपा प्रत्याशी रामतीरथ परमहंस जी को समर्थन दे करपूर्ण बहुमत से विधायक बनाने की बात कही।जहा मौके पर रामचंद्र भारती,संजय,कंधारी लाल,बृजभान वर्मा,मनीष चौधरी, शनी चौधरी कमलेश प्रधान सहित लगभग सैकड़ो मानव क्रांति पार्टी के सदस्यों ने सपा को समर्थन दिया ।जहा मौके पर सपा कार्यकर्ता कलीम शेख नगर अधक्ष,शिव सिंह यादव पूर्व नगर अध्यक्ष,नागेंद्र यादव महासचिव,चौधरी राजेश यादव, महासभा प्रदेश अध्यक्ष, सतवीर यादव,अंशु यादव,मोहसिन खान,दिनेश तिवारी यशवंत यादव, सत्या यादव,विजय यादव,आदि पदाधिकारियों की उपस्थित में आर एन चौधरी तथा सपा प्रत्याशी रामतीरथ परमहंस ने एक दूसरे को माला पहना कर पूर्ण समर्थन प्रदान करने की शपथ ली।

रिपोर्टर सुशील प्रधान

Previous post एक्शनऐड एसोसिएशन के द्वारा चला श्रमिक पंजीकरण एवं बाल अधिकार जागरूकता अभियान
Next post समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा के दौरान विरोधियों पर जमकर बोला हमला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial