एक्शनऐड एसोसिएशन के द्वारा चला श्रमिक पंजीकरण एवं बाल अधिकार जागरूकता अभियान
एसडीओ एवं डिसिएलआर सोमवार को बारसोई अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पाण्डेय एवं डिसिएलआर शिवशंकर पासवान ने संयुक्त रूप से श्रमिक पंजीयन एवं बाल अधिकार जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि इस रथ के द्वारा बाल विवाह, बाल हिंसा, बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकथाम के लिए अनुमंडल के चार प्रखंडों बारसोई, बलरामपुर, आजमनगर, एवं कदवा के विभिन्न पंचायतों में पहुँच कर लोगों को जागरूक करने के साथ असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों का श्रम पंजीयन करवायेगी। एक्शनऐड एसोसिएशन के प्रखंड समन्वयक प्रणव कुमार एवं प्रियंका ने बताया कि उनकी संस्था बाल विवाह, बाल हिंसा, बाल मजदूरी एवं बाल तस्करी, दहेज़ प्रथा, घरेलु हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकथाम के लिए इस तरह का अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने एवं श्रमिकों को ई-श्रम के पोर्टल पर पंजीयन का कार्य कर रहे हैं। प्रखंड समन्वयक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह जागरूकता रथ अनुमंडल के चारों प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सुदूर गावों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
