कांवरियों के सेवार्थ लगाया प्राथमिक चिकित्सा शिविर ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा स्थानीय दुर्गा स्थान परिसर मे कांवरियों के सेवार्थ प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष लायन नरेश साह एवं सचिव आलोक सिंहा ने संयुक्त रूप से किया। यह जानकारी क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से दिया गया। लायन नरेश साह एवं लायन अलोक सिंहा ने कहा कि इस शिविर मे श्रद्धालुओं के लिए मरहम पट्टी के साथ पेट दर्द, दस्त, उलटी, सर दर्द आदि के साथ इंजेक्शन कि व्यवस्था की गई । उन्होंने कहा कि शिविर मे द्वार रूप से लायन पुरुषोत्तम मोदी कंपाउंडर एवं नर्स के साथ मुस्तैद थे साथ ही खुद से श्रद्धालुओं कि मरहम पट्टी भी की। पूर्व अध्यक्ष नरेश पंकज पूर्वे, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, अनिल चमरिया, जय प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिलीप डोकनिया, सुनील पोद्दार के साथ, लायन देवराज शर्मा, मनोज गुप्ता, अमरनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे। खास बात यह थी कि क्लब के नारी शक्ति लायन बबिता गुप्ता, अपर्णा जायसवाल, राखी अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल ने भी सहयोग किया। ज्ञात हो कि शिविर मे दवाई आदि लायन गणेश अग्रवाल एवं दवा विक्रेता पंकज साह के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गयी। संस्था की ओर से उन्हे साधुवाद दिया गया। शिविर के सफल संचालन मे कुंदन कुमार एवं अमरजीत की भूमिका सराहनीय रही। शिविर मे पूर्व उप मुख्यमंत्री तार्किशोर प्रसाद ने भी शिरकत की उन्होंने ऐसे पुनीत कार्य के लिए संस्था के सदस्यों को साधुवाद दिया।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
