कचरा निस्तारण को लेकर ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत हर घर कचरा उठाव को लेकर ई-रिक्शा व ठेला वाहनों को प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी, बीडीओ दीप्ति सुमन, बीपीआरओ स्नेह नंदिनी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त ई-रिक्शा व ठेला वाहनों को पंचायत के वार्ड के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ठोस एवं तरल कचरा निस्तारण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम दौरान बताया गया कि सरकार आम नागरिकों के हित के लिए स्वच्छता मिशन चला रही है। जिसके तहत पंचायत के हर वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए स्वचछाग्रही को कचरा प्रबंधन के लिए ई-रिक्शा एवं कुडा़दान दिया गया, ताकि प्रत्येक वार्ड से अपशिष्ट इकट्ठा कर डब्ल्यूपीओ सेंटर पहुंचाया जा सके। बताया कचरा निस्तारण को लेकर वार्ड में प्रतिनियुक्त स्वच्छाग्रही डोर टू डोर पहुंच ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा का उठाव करेंगे। मुखिया रानी देवी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा निस्तारण को सफल बनाने के लिए स्वच्छता कर्मियों की सहयोग करने की अपील की। बताया इस अभियान में स्वच्छता कर्मियों के साथ ग्रामीण की भूमिका अहम है।हर परिवार को बढ़-चढ़कर स्वच्छता कर्मियों का सहयोग करना होगा, ताकि वार्ड पंचायत स्वच्छ हो सके। मौके पर कचरा निस्तारण को लेकर ई-रिक्शा व ठेला वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पंचायत सचिव ज्योति कुमारी, वार्ड सदस्य कमरुल, आनंद महतो, मंगल महलदार, समाजसेवी गौतम कुमार, शंभू महलदार, राजेश कुमार सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
