स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम का पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अपने सहयोगियों के साथ स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम के प्रथम फेज की कार्यप्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना निदेशक को प्रथम फेज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। ज्ञातव्य है कि प्रथम फेज में तीन ड्रेनेज पंप सिस्टम का निर्माण होना है ।जो दर्शन शाह महाविद्यालय परिसर, दुर्गा स्थान के निकट जिला परिषद की भूमि पर एवं छीटाबाडी नहर के निकट होना है । प्रथम फेज की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है। इसका निर्माण 120 करोड़ रुपये की लागत से होना है। प्रथम फेज के निर्माण से कटिहार नगर निगम क्षेत्र के लगभग 20 वार्ड लाभान्वित होंगे। श्री प्रसाद ने अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आग्रह किया ।जिससे कि ड्रेनेज पंप स्टेशन का निर्माण ससमय पूरा हो सके। बता दें कि 2 अरब 19 करोड की लागत से एस्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति श्री प्रसाद ने अपने उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल मे करायी थी।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
