April 2, 2026

ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारीयों ने संवेदकों के साथ की बैठक दिए निर्देश

Read Time:1 Minute, 30 Second

बुधवार को कार्यपालक अभियंता केशव कुमार के अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग प्रांगण में संवेदकों की एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का उद्देश्य बाढ़ के दौरान लंबित पड़े कार्यो की समीक्षा करना था। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बाढ़ के दौरान लंबित पड़े कार्यो एवं संवेदकों के कार्य में उत्पन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई । इस दौरान दिशानिर्देश दिए गए कि ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत कार्य प्रमंडल बारसोई में जो भी काम जिसमें मेनटेनेंस, पांच वर्षीय मेनटेनेंस लंबित है उसे अविलंब पुरा किया जाए। तथा संवेदकों ने आश्वासन दिया कि सभी लंबित पड़े कार्यो ससमय पुरा कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने संवेदकों के उत्पन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, जेई भवैस दास, ठिकेदार बबलु राय सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post गोडसे के हिंदुस्तान के साथ नहीं रह सकते, हमें गांधी नेहरू का भारत चाहिए– महबूबा मुफ्ती ।
Next post 4 साल बाद राजद कार्यालय पहुंचे लालू प्रसाद, 6 टन वजनी लालटेन में जलाई अमर ज्योति
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial