April 8, 2026

गुरुग्राम फरीदाबाद समेत हरियाणा के कई जिलों के 17 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

Read Time:1 Minute, 2 Second

गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत हरियाणा के कई जिलों में वायु प्रदूषण से गंभीर स्थिति बनी हुई है । इस क्रम में वायु प्रदूषण पर रोकथाम के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए एनसीआर के चारों जिलों गुरुग्राम, फरिदाबाद, सोनीपत एवं झज्जर को लेकर कई निर्णय लिए। इन जिलों में सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है । हर तरह के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है । हरियाणा के 4 जिलों में स्कूल के बंद रखने के साथ-साथ नगर पालिकाओं द्वारा कूड़ा करकट जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है । यह आदेश दिल्ली सरकार द्वारा इसी तरह के उपायों की घोषणा के 1 दिन बाद आया है ।

Previous post मोबाइल देने का झांसा देकर 15 कारोबारियों से ठगे डेढ़ करोड़ रुपए परिवार समेत फरार
Next post यूपी में अपने दम पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस– प्रियंका गांधी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial