April 4, 2026

हेडलाइंस पब्लिक24 @11

Read Time:2 Minute, 12 Second

1-सीजेआई जस्टिस रमन्ना ने कहा, शासकों को रोजाना इस बारे में आत्मावलोकन करना चाहिए कि क्या उनके द्वारा लिए गए फैसले अच्छे हैं ।

2-संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 28 नवंबर को हो सकती है दो सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते हैं शामिल ।

3-प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित मानहानिकारक बयान के मामले में राहुल गांधी को मुंबई हाईकोर्ट से मिली राहत सुनवाई टालने के निर्देश ।

4-किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा सरकार को समझाने में 1 साल लग गया कि किसी कानून नुकसान पहुंचाने वाले हैं ।

5-अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 18+ महिलाओं के खाते में हर महीने डाले जाएंगे 1000 रूपए।

6-शादी समारोह में शराब की तलाशी लेने पहुंची पुलिस तो तेजस्वी यादव भड़के, मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, जब पीते नहीं तो दिक्कत क्या है ।

7-त्रिपुरा में तनाव के बीच हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता सयानी घोष को मिली जमानत ।

8-मुंबई हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े की नवाब मलिक को बयान देने से रोकने की मांग को ठुकराया।

9-पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला सभी इलाकों में अलर्ट जारी ।

10-देश में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 8488 नए केस दर्ज 538 दिनों बाद सबसे कम ।

11- दिल्ली*आज प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए उपायों की समीक्षा करेगी केजरीवाल सरकार ।

Previous post चलती ट्रेन से छात्रा को खींचा मोबाइल और सोने की चूड़ी लूटकर भागे बदमाश ।
Next post यूपी–गेहूं की बुआई कर रहे मां बेटे की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial