चलती ट्रेन से छात्रा को खींचा मोबाइल और सोने की चूड़ी लूटकर भागे बदमाश ।
बिहार के हाजीपुर में चलती ट्रेन में आपातकालीन खिड़की के पास बैठी छात्रा के हाथ पर अपराधियों ने डंडा मारा और उसे ट्रेन से बाहर खींच लिया इससे छात्रा ट्रेन से ही नीचे गिर गई । छात्रा का मोबाइल और हाथ में पहनी सोने की चूड़ी खींचकर अपराधी भाग निकले ।ट्रेन से गिरने के बाद छात्रा रेलवे लाइन के पास में मौजूद घर में किसी तरह पहुंची ।जहां से पुलिस छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंची ।बताया जा रहा है कि छात्रा पिंकी कुमारी शिवहर जिले की रहने वाली है ।जो आज पटना जा रही थी, वह पटना में पढ़ाई करती है पटना जाने के लिए मुजफ्फरपुर से मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में वह सवार हुई थी। छात्रा के बयान पर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
