हेडलाइंस पब्लिक24 @11
1- न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया पहुंचा सेमीफाइनल में, भारत हुआ विश्व कप से बाहर ।
2- केंद्र सरकार ने 2022_23 के बजट के लिए मांगे टैक्स से जुड़े सुझाव 15 नवंबर तक भेजनी है राय ।
3- बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने कहा सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है सामान्य आदमी के विश्वास का दर्पण बने कार्यकर्ता ।
4- चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरते हुए कहा, लाल आंखें विपक्ष को दिखाई जा रही है जबकि वादा देश के दुश्मन को दिखाने का था ।
5- दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली में पानी की सप्लाई हुई है प्रभावित ।
6- पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश पार्टी प्रमुख अश्विनी शर्मा ने कहा सभी 117 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव ।
7- एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाकर कहा आर्यन खान की किडनैप कर ₹25 करोड़ फिरौती मांगने की थी योजना ।
8- बहुजन समाज पार्टी के निष्कासित नेताओं का समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर मायावती ने कहा ऐसा करने से सपा को कोई फायदा नहीं होगा ।
9- तमिलनाडु के उत्तरी तटीय इलाकों में हो रही भारी बारिश चेन्नई एवं तीन अन्य जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल ।
10- हरियाणा में स्थानीय लोगों को प्राइवेट नौकरियों में 75% आरक्षण, सैलरी में ऊपरी सीमा 20000 रूपए कम, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई सीएम मनोहर लाल खट्टर ।
11- न्यूजीलैंड में आज से लागू हुआ इच्छा मृत्यु वाला कानून वे लोग अपनी मर्जी से मर सकेंगे जो टर्मिनल इलनेस से ग्रसित है ।
12- उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से कहा अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रनायक एवं राष्ट्रद्रोही में अंतर जरूर सिखाएं ।
Source open media
