April 2, 2026

प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र

Read Time:4 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष,सचिव रहे। प्रगति पत्रक वितरण समारोह अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के 224 छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। वर्ग एक में 46, वर्ग 2 में 47,वर्ग 3 में 33, वर्ग 4 में 52,वर्ग 5 में 47 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षकों ने प्रत्येक वर्ग एक में प्रथम स्थान पर छात्र आदित्य राज,द्वितीय स्थान पर संध्या कुमारी,तृतीय स्थान पर देव कुमार,वर्ग द्वितीय में प्रथम स्थान पर छात्रा आसच कुमारी,द्वितीय स्थान पर सृष्टि कुमारी,तृतीय स्थान पर साहिल कुमार,वर्ग तृतीय में प्रथम अर्चित कौशल,द्वितीय अनु कुमारी, तृतीय मोहम्मद अशफाक,चतुर्थ वर्ग में प्रथम राजनंदनी, द्वितीय प्रिया राय,तृतीय कुलदीप राय, पांचवें वर्ग में प्रथम रिसव राय,द्वितीय मनीष कुमार राय,तृतीय हिमांशु कुमार मंडल रहे।सहित अन्य छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी एवं शिक्षक उपेन्द्र कुमार राय,रुबी कुमारी, प्रीति कुमारी,मुनी लाल राय, विकास कुमार मंडल,मो.गुलाम राजिक ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय रानीकोल के सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ अनुशासन पालन करते हैं। विद्यालय में समय पर छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं और विद्यालय के नियम का पालन करते हुए समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं पढ़ने के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं। जिसके कारण इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम अन्य विद्यालय के अपेक्षा अति सराहनीय रहता है।और आगे भी रहेगा। प्रधानाध्यापक ने खासकर वर्ग पांच के छात्र-छात्राओं के कार्यों की भारी प्रशंसा करते हुये कहा कि ये छात्र- छात्राएं विद्यालय के प्रति समर्पण भाव रखते आ रहे थे। पठन-पाठन करने के साथ-साथ विद्यालय में बेहतर माहौल बनाने के लिए भी काफी योगदान दिया है। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपेन्द्र कुमार राय,रुबी कुमारी,प्रीति कुमारी,मुनी लाल राय,विकास कुमार मंडल,मो.गुलाम राजिक का काफी सहयोग रहा। चूंकि पूर्व प्रधानाध्यापक श्री राय 18 वर्ष तक पद पर बने रहे इस तरह के कार्यक्रम विधालय में कराते रहते हैं।

Previous post मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
Next post लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial