April 2, 2026

हिन्दू चेतना यात्रा की निकाली गई नगर गोला में रैली।

Read Time:2 Minute, 9 Second

आशीष रोहित



गोला गोकर्णनाथ खीरी। रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा के नेत्रत्व में हिन्दू चेतना यात्रा का आयोजन गोला नगर में किया गया। हिन्दू चेतना यात्रा लखीमपुर रोड निकट रिलायंस पेट्रोल पंप से नानक चौकी छोटा चौराहा बड़ा चौराहा मोहम्मदी रोड विकाश चौराहा खुटार रोड बड़ा चौराहा लखीमपुर रोड होते हुए रिलांयस पेट्रोल पंप के निकट पहुंचकर कर यात्रा का जिला प्रभारी विपिन मिश्रा के उदबोधन के बाद समापन हुआ। यात्रा में भगवान भोलेनाथ की नगरी में हजारों की संख्या में बाइको पर उपस्थित हिन्दू जनमानस द्वारा लगाये गए जय श्रीराम हर हर महादेव के नारों के साथ गूंज उठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने कहा कि हिन्दू जनमानस को संगठित होकर योगी जी और मोदी जी के साथ खड़े रहना है आज विपक्ष षड्यंत्र करके हिंदुओ की आवाज को दबाने के लिए हिंदुओ को आपस मे जाती में बांटकर मुगलिया सरकार बनाना चाह रहा है हिन्दू समाज किसी भी कीमत पर मुगलिया सरकार नही बनने देगा अब चाहे कोई भी नेता हो अगर हिंदुओ की आवाज को दबाने का कार्य करेगा राष्ट्रद्रोहियों कसाईयो हिन्दू उत्पीड़न करने वाले को संरक्षण देगा तो हिन्दू समाज ऐसे नेताओं का सामाजिक एवम राजनैतिक बहिष्कार करेगा चेतना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हन्दू जनजागरण है।

Previous post मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत परिवार परामर्श केन्द्र में 08 जोड़े आपसी मतभेद को छोड़कर एक साथ रहने को हुए राजी
Next post अखंड भारत बनाने में सबसे ज्यादा योगदान सरदार पटेल का रहा– रवि कान्त पटेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial