April 5, 2026

अवैध गैस कटिंग का बड़ा भंडाफोड़, दो पर केस दर्ज

Read Time:1 Minute, 28 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत कटरिया पिकेट के समीप धरले से चल रहे अवैध गैस कटिंग के काले खेल का बड़ा खुलासा किया गया है। प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे मामले का भंडाफोड़ किया है। मामले को लेकर कुरसेला थाना में आवेदन देकर दो लोगों—पंकज कुमार साह और शत्रुघ्न सहनी—के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Previous post श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह पारायण के छठवें दिन बड़ी संख्या में भक्तगण लिया भाग
Next post अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial