श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती समारोह एवं देश में बढ़ते महंगाई के बिरोध में पदयात्रा का आयोजन
आशीष कुमार
गया जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निदेशानुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री मती इंदिरा गांधी जी की जयंती समारोह एवं देश में बढ़ते बेतहाशा महंगाई के बिरोध में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन एवं सभा किया गया।
ईस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रीका प्रसाद यादव जी ने किये कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्य कारी अध्यक्ष सह विधानपरिषद सदस्य सह प्रभारी डॉक्टर समीर कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा जी एवं गया जिला के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री श्री अवधेश कुमार सिंह जी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण, सम्मानित नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में कार्य कर्ता एवं जनमानस भाग लिये।सर्व प्रथम आगत नेताओं एवं जिला अध्यक्ष तथा सम्मानित नेताओं द्वारा राजेंद्र आश्रम के प्रांगण में बने पांडाल मे श्री मति इंदिरा गांधी जी के भब्य चित्र पर पुष्प माला चढाकर पुष्पांजलि अर्पित कर काफिले के साथ अध्यक्ष चंद्रीका प्रसाद यादव एवं आगत प्रदेश के नेताओं के सामूहिक नेतृत्व में देश में बढती महंगाई के बिरोध मे जन जागरण पदयात्रा का शुभारंभ 11=30बजे दिन में राजेंद्र आश्रम से किया गया। ईस जनजागरण पदयात्रा मे बैनर के साथ सलोगन,पार्टी का झंडा, गाजा बाजा एवं कोविड नियम का पालन करते हुए शांति पूर्ण तरीक़े से गगनचुंबी नारों के साथ शहर के जी,वी, रोड होते हुए सैकड़ों की संख्या में चौक स्थित इंदिरा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला ब्यबसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा जन मानस के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।ततपश्चात वहां से राजेंद्र टावर होते हुए रमना होते पुनः राजेंद्र आश्रम आकर सभा में तब्दील हुआ।
अध्यक्ष चंद्रीका प्रसाद यादव ने आगत नेताओं एवं सभी कार्य कर्ताओं को स्वागत करते हुए श्री मती इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार रखे। ईनके वाद डॉक्टर समीर कुमार सिंह, श्रीअवधेश कुमार सिंह, श्री अनिल शर्मा, मोहन श्रीवास्तव, डॉक्टर शशि शेखर सिंह, सुमंत कुमार, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष कामरान हुसैन, बिहार प्रदेश महासचिव शौकत निशात उर्फ़ नवाब अली खान के अलावा जिला के पदाधिकारियों प्रदीप शर्मा, मोहम्मद खैरुद्दीन, बावुलाल प्रसाद सिंह, रामप्रमोद सिंह, धर्मेन्द्र निराला, रणजीत सिंह, दामोदर गोस्वामी, बिद्मा शर्मा, युगल किशोर सिंह, डॉक्टर गगन मिश्र, डॉ हामिद हुसैन, मोहम्मद मूसा, डिंपल, मोहम्मद ताजुद्दीन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, हसब अख्तर, धीरेन्द्र कुमार, ताजुद्दीन, जगदीश प्रसाद यादव, बवलू कुमार, अमित सिंह उर्फ रिंकू सिंह, बिजय कुमार मिठु, शिव कुमार चौरसिया, कमलेश चंद्र वंशी, लवली सिंह, शशि कांत सिंहा, ओंकार सिंह, ओंकार यादव, प्रखंड अध्यक्ष रणजीत सिंह, शंभु शरण सिंह, मदन सिंह, ओम प्रकाश निराला, रेवती रमन, मिथलेश यादव, मोहम्मद शाहिद, केदार प्रसाद, धिरज वर्मा, मोहम्मद जबैर अहमद, कमर खान, रामाश्रय शर्मा, अजीत सिंह, उमेश सिंह, मोहम्मद आरीफ खान, सीताराम यादव, रामजी मांझी, सुनैना रानी अंजनी,भुवन राम,मिथिलेश सिंह सुनिल राम,बवलू शर्मा, बवलू राम आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार दिए।वक्ताओं ने श्री मती इंदिरा गांधी जी के जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए बताये कि श्री मती गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी।ईन्होने संसार की भौगोलिक स्थिति को पाकिस्तान को दो टूकड़े मे करके ईतिहास बनाई। इनके शासन काल मे बैंकों का राष्ट्रीय करण किया गया जिसे बर्तमान सरकार पुनः प्राईवेटीकाकरण कर रही है।
बांग्लादेश के बने 50बर्ष होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बांग्लादेश स्मरणोत्सव बर्ष मनाया जा रहा है। इंदिरा गांधी जी ने गरीबी उनमुलन कार्य क्रम के साथ गरीब लोगों के विकास हेतु 20सूत्री कार्य क्रम चलाई जो आज भी जिवंत है।ईन्होंने गरीब लोगों के लिए इंदिरा आवास योजना का शुरुआत किया जो आज गरीब के लिए कल्याण कारी योजना है।ये देश की अखंडता के लिये अपनी कुरबानी तक दे दी। ईनका अंतिम ऐतिहासिक भाषण में ईन्होंने कहा था कि मेरे मरने पर मेरा खून का एक एक कतरा देश के अखंडता के लिए काम करेगा।सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार में बर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा पोषित देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई जैसे डिजल,पेट्रोल, रसोई गैस, तेल एवं खाद्ध पदार्थ, बस,रेल भाड़े के बढोत्तरी पर बिशेष रुप से प्रकाश डाले।बर्तमान समय में गरीब लोगों का सफर करना एवं जिना मुश्किल हो गया है।
