गुरु नानक जी की 552वीं जयंती धूमधाम से मनाई
प्रकाश पर्व पर गुरु नानक जी की 552वीं जयंती मनाई गई,समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने लंगर में प्रसाद खाया।गया: सिक्ख समुदाय के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी की 552वीं वी जयंती धूमधाम के साथ शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा में मनाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अरदास किया। साथ ही देश और समाज की बेहतरी के लिए गुरुजी से दुआ मांगी। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी कार्यक्रम किया गया।इस मौके पर गुरु सिंह सभा कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार रौनक सिंह सेठ ने कहा कि आज हम लोग गुरु नानक देवजी की 552वी जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मना रहे हैं। गुरु नानक जी सिर्फ सिक्खों के गुरु नहीं थे बल्कि सभी धर्मों के लोग उन्हें मानते थे। क्योंकि उन्होंने सभी संप्रदाय के लोगों को कुछ ना कुछ धर्म की बातें बताई थी। आज गुरु पूर्णिमा के दिन उनका जन्म हुआ था। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा के दिन प्रत्येक वर्ष उनका जन्म दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर अहले सुबह नित काम के बाद अरदास किया गया। साथ ही निशांत साहेब का चोला भी बदला गया। इस दौरान अमृतसर से आए रागी जत्था द्वारा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। देर संध्या कवि दरबार लगाया जाएगा। जिसमें समाज के युवक, युवतियों एवं बच्चों द्वारा धार्मिक गुरबाणी प्रस्तुत की जाएगी। कवि दरबार का उद्देश्य होता है कि हमारे गुरू पिता द्वारा जो धार्मिक बातें बताई गई हैं, उसे समाज के लोग जाने और दूसरे को भी बताएं। इससे आपस में लोगों के बीच धार्मिक वातावरण बना रहता है। लोग एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अटूट लंगर की भी व्यवस्था की गई हैं। जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
