April 8, 2026

आईपीएल से हो रही अरबों की कमाई पर सरकार को टैक्स नहीं देगी बीसीसीआई

Read Time:1 Minute, 8 Second


देश की सबसे अमीर खेल संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग से होने वाले अरबों रुपए की कमाई पर भारत सरकार को कोई टैक्स नहीं देगी । इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) कर अदायगी से जुड़े मामलों में बीसीसीआई के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उसे कर अदायगी से मुक्ति दे दी है । BCCI का तर्क है कि वह देश में खेल खासकर क्रिकेट का प्रचार-प्रसार कर रहा है । इसलिए उस पर टैक्स की कोई देयता नहीं बनती है ।  ट्रिब्यूनल ने  BCCI के दलील को सही ठहराया है कि भले ही वह आईपीएल के जरिए कमाई कर रहा है लेकिन इसका मक़सद क्रिकेट को बढ़ावा देना है । इसी आधार पर इस टूर्नामेंट से हुई आमदनी इनकम टैक्स छूट के दायरे में आती ।

Previous post यूपी में अपने दम पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस– प्रियंका गांधी
Next post हेडलाइंस पब्लिक24 @11
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial