April 4, 2026

जंगली गीदड़ ने 5 गांव के 22 लोग किया जख्मी, 10 लोग सदर अस्पताल रेफर।

Read Time:2 Minute, 27 Second

बारसोई प्रखंड के दो पंचायत के 5 गांव में जंगली गीदड़ ने आतंक मचा कर रख दिया। शनिवार रात से सुबह तक 22 महिला, पुरुष और बच्चे को गीदड़ ने अपना शिकार बनाया। गीदड़ ने अधिकतर लोगों के चेहरे पर वार कर जख्मी कर दिया था। इलाके में रात भर लोग जंगली गीदड़ के आतंक से डर के साए में रहे। गीदड़ जहां जहां जाते अपना शिकार बनाते। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर गीदड़ को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। जबकि गीदड़ के वार से जख्मी हुए लोगों को परिजन एवं स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई लाया। सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया। वही गंभीर रूप से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।…जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे :घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। विधायक महबूब आलम, स्थानीय जनप्रतिनिधि अमल गोस्वामी, दिलीप राय, राजेंद्र ठाकुर, मसूद इकबाल, जनार्दन प्रसाद शाह, मो मुजा, काशी गोस्वामी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधिओ ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। विधायक ने बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को कहा जहां तक हो सके सभी का इलाज किया जाए और गंभीर मरीज को रेफर करें। गीदड़ के हमले से 22 लोग जख्मी हुए हैं जिसमें शबाना परवीन, मोहम्मद इसहाक, सेजो खातून, मेहरुद्दीन, असगरी बेगम, नूरजहां, अब्दुल रशीद, मुजम्मिल, सहाना बेगम, मौसम खातून, संजीदा खातून, मोहम्मद नाहिद आलम सहित अन्य शामिल है। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम ए उस्मानी ने बताया कि सभी ख़तरे से बाहर है। चिंता की बात नहीं।

मारे गए गिदर

Previous post कानपुर:__ मौत से पहले दर्ज महिला के वयान पर पति को उम्रकैद,मुकर गए थे केस करने वाले मां बाप समेत सारे गवाह ।
Next post शिशु के लिए छह माह के बाद उपरी आहार व नियमित स्तनपान जरूरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial