कानपुर:__ मौत से पहले दर्ज महिला के वयान पर पति को उम्रकैद,मुकर गए थे केस करने वाले मां बाप समेत सारे गवाह ।
कानपुर में शादी के नौ साल बाद दहेज में दो लाख रुपए के लिए पत्नी को जलाकर हत्या करने वाले पति को अपर जिला जज विनय सिंह ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मृतिका के पिता मां और भाई समेत सारे गवाह मुकर गए थे। कोर्ट में मरने से पहले विवाहिता के दिए बयान को आधार मानकर सजा सुनाई गई है । 95 फ़ीसदी तक झुलसने के कारण मरने वाले महिला ने कहा था उसे उसके पति ने जलाकर मारा है । कोर्ट में अभियुक्त पर ₹14000 अर्थदंड भी लगाया है जुर्माने की पूरी रकम रितिका की दोनों बेटियों को मिलेगी। कानपुर के देवी सहाय नगर निवासी बलवंत उर्फ गुल्लू की शादी हरदोई निवासी रानू के साथ 2008 में हुई थी । शादी के बाद ही ससुराल वाले ₹200000 और बाइक की मांग कर रहे थे ।16 जून 2017 की शाम 4:00 बजे पति के साथ ही अन्य ससुरालीजन आए और मारपीट कर उसे केरोसिन डालकर जला दिया । पति की ओर से तर्क दिया गया कि मैगी बनाते समय चूल्हे से जल गई जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाह की गवाही के आधार पर कोर्ट ने माना कि महिला को जलाया गया है।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
