April 6, 2026

भूमि विभाग निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन एक मामला निष्पादित ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अमजद अली के अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान प्राणपुर अंचल प्रभारी पदाधिकारी रत्नेश कुमार के द्वारा बताया गया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र से कुल दो मामला था जिसमें एक मामला वादी प्रतिवादी के समझौता के तहत निष्पादन किया गया, तथा एक मामला साक्ष्य के अभाव में अगले तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर अवर निरीक्षक मोहम्मद अफाक हुसैन , सतेंद्र मिश्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। वहीं रोशना ओपी थाना परिसर ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दो मामला सुनवाई हेतु आवेदन मिले था जिसमें एक मामला का निष्पादन किया गया तथा दूसरे आवेदन पर सुनवाई हेतु अगली तारीख दी गई है।

Previous post भूमि विवाद निष्पादन को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन।
Next post बीएमपी 7 में चंद्रकला पोखर का विधान पार्षद व महापौर ने किया उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial