April 4, 2026

कदवा में जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Read Time:1 Minute, 25 Second

कदवा से कौशल मोहली

कदवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत की अध्यक्षता में उनके ही निजी आवास पर प्रखंड कमिटी, पंचयात अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।आयोजित बैठक में प्रखंड कमिटी एवं पंचायत अध्यक्षो ने भाग लेकर बैठक को सफल बनाया।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश द्वारा निदेशित कार्यक्रम टोला गॉव के 10-10 जदयू के सक्रिय सदस्यों की सूची शुद्धि कर देने के लिये हुई।आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जदयू जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, जिला संगठन प्रभारी नीलू सिंह,पूर्व जदयू प्रत्याशी कदवा सूरज प्रकाश राय,कदवा जदयू सचिव मिठ्ठू साह,तंजील आलम जिला महासचिव,रविन्द्र नाथ ठाकुर,प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज कुमार भारती,पंचायत अध्यक्ष कपिलदेव शर्मा,पंचायत अध्यक्ष तनमय सरकार,सूरज कुमार मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल रसीद,नावेद आलम,आशीष बलदानी सहित दर्जनों जदयू नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post कटिहार में निगरानी विभाग का छापा आय से अधिक मामलों में कटिहार के वर्तमान रजिस्टार जय कुमार के आवास एवं कार्यालय समेत उनके पांच ठिकानों पर छापा
Next post विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष सुरक्षा का किया संकल्प
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial