कटिहार में निगरानी विभाग का छापा आय से अधिक मामलों में कटिहार के वर्तमान रजिस्टार जय कुमार के आवास एवं कार्यालय समेत उनके पांच ठिकानों पर छापा
कटिहार के वर्तमान जिला सब रजिस्ट्रार जय कुमार आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी के हत्थे चढ़ गए हैं। निगरानी की टीम ने बिहार और बंगाल सहित इनके पांच ठिकानों पर आज शनिवार को सुबह 7 बजकर 45 मिनट से कटिहार के तेजा टोला स्थित किराए के मकान और रजिस्ट्री कार्यालय सहित सिलीगुड़ी,पटना और पूर्णिया में एक साथ छापेमारी शुरू की। निगरानी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सब रजिस्टार के आवास से छह लाख रुपए नकद, 12 एटीएम कार्ड और कई जगह निवेश के कागजात भी बरामद किए गए हैं।
सब राजिस्टार जय कुमार सहायक थाना क्षेत्र के तेजाटोला में एक भाड़े के मकान पर रह रहे थे। पूर्णिया सहित करीब 15 जगहों पर आवासीय भूखंड के कागजात भी बरामद होने की बात सामने आई है। छापेमारी के बाद निगरानी के डीएसपी संजय जायसवाल ने छापेमारी और उपरोक्त बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि निगरानी इनके द्वारा गलत तरीके से कमाए हुए धन को खंगालने में जुटी हुई है।

बताते चलें कि पूर्णिया में पूर्णिया कॉलेज के पास एक अपार्टमेंट, मंझली चौक स्तिथ एक अपार्टमेंट, बाईपास में एक 5 BHK का बंगला एवं 3 BHK का डुप्लेक्स फ्लैट की सूचना पर काम किया जा रहा है. इसके अलावे कई भूखण्ड के कागजात मिले हैं, जिनकी आज की कीमत करोड़ो रुपये आंकी जा रही है. निगरानी ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतने कम समय मे एक पदाधिकारी कैसे धनकुबेर बन गया ।
More Stories
107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिस टीम कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब...
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
