April 2, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर कई सौगात नवनियुक्त 680 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

Read Time:1 Minute, 52 Second

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि राज्य ने 21 वर्ष में विकास के कई नये आयाम बढ़े हैं। देश के समग्र विकास में झारखंड की भूमिका काफी अहम है।राज्यपाल ने कहा कि केंद्र और राज्य संपोषित योजनाओं का सफल कार्यान्वयन तब संभव हो सकता है जब सरकार के पदाधिकारी और जन सहयोग की आपसी कड़ी मिलकर आगे बढ़े । राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील है राष्ट्रीय अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचे इस दिशा में सरकार काम कर रही है । इसके अलावा औद्योगिक निवेश को बढ़ाने और पलायन सहित बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है । आज 680 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलना है इसी का परिचायक है । वे 15 नवंबर को झारखंड मंत्रालय में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला है हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि झारखंड एक आंदोलन की उपज है यहां के आदिवासी और मूल वासियों ने इसके लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है । कई ने अपनी शहादत दी । आज हम झारखंड के इन वीर सपूतों और शहादत देने वाले को याद करने के साथ उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लें ।

Previous post मुंगेर में सीआईएसएफ जवान की पत्नी को गोली मारी,मां की हत्या की थी इकलौती गवाह
Next post बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी मनाया गुरुपर्व
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial