कायाकल्प की पियर एसेसमेंट टीम ने अस्पतालों का किया निरीक्षण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले में सार्वजनिक स्तर पर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई और संक्रमण रोकने के प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कायाकल्प योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत जिले के सरकारी अस्पतालों से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में रख-रखाव व साफ़-सफाई को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कायाकल्प की पियर एसेसमेंट की दो सदस्यीय टीम ने विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस टीम में भागलपुर के जिला सलाहकार, गुणवत्ता यकीन डॉ प्रशांत कुमार और सदर अस्पताल भागलपुर के अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार शामिल हैं। उन्होंने अपने पांच दिवसीय दौरे पर कटिहार जिले के विभिन्न अस्पतालों का भ्रमण किया है। जिसमें 28 अगस्त को सदर अस्पताल कटिहार, 29 को सीएचसी प्राणपुर, 30 को सीएचसी मनिहारी, 31 अगस्त को सीएचसी कदवा और 01 सितंबर को सीएचसी फालका का समकक्ष मूल्यांकन (पियर एसेसमेंट) टीम ने जायजा लिया है। हालांकि विगत वर्ष यानी वर्ष 2022/23 में जिले के कोढ़ा, फलका, दंडखोरा और आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कायाकल्प प्रमाणीकरण मिल चुका है। इस टीम के साथ डीसीयूए डॉ किसलय कुमार, डीपीसी मजहर अमीर, पिरामल स्वास्थ्य की ओर से अभिजीत कुमार, निशांत कुमार, अभिकल्प मिश्रा और यूएनएफपीए से बुद्धदेव कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
