April 8, 2026

मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का निधन *आपका बंटी* और *आंखों देखा झूठ* रचनाओं से हुई थी लोकप्रिय

Read Time:1 Minute, 38 Second

हिंदी साहित्य मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का निधन हो गया है । *आंखों देखा झूठ* और *आपका बंटी* जैसे लोकप्रिय उपन्यासों के लिए चर्चित रही मन्नू भंडारी का करीब 10 दिन से बीमार थी । उनका हरियाणा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था । जहां आज दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली । मन्नू भंडारी का अंतिम संस्कार मंगलवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। ज्ञात हो कि 3 अप्रैल 1931 को मध्यपदेश के भानपुरा में जन्मी मन्नू भंडारी प्रसिद्ध साहित्यकार राजेंद्र यादव की पत्नी थी। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरिंडा हाउस कॉलेज में अध्यापिका के पद पर भी सेवाएं दी है ।उन्होंने महिला किरदार पुरानी रूढ़ियों को तोड़ते स्वतंत्र अस्तित्व की बात करते दिखते हैं ।उनके साथ ही मन्नू भंडारी का पहला उपन्यास *1 इंच मुस्कान* 1961 में प्रकाशित हुआ था। जिसमें मन्नू भंडारी की काफी सराहना की गई और थी। और उन पर आधारित कई फिल्में भी बनी ऐसे ही एक मशहूर फिल्म *रजनीगंधा* शामिल थी जो 1974 में रिलीज हुई थी ।

Previous post हेडलाइंस पब्लिक24 @11
Next post चीन में कोरोना की नई लहर का प्रकोप यूनिवर्सिटी के 1500 छात्रों को किया गया आइसोलेट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial