April 2, 2026

मतदाता रैली निकाल कर पब्लिक को किया जागरूक

Read Time:1 Minute, 22 Second

एन सी वर्मा (सीतापुर)

शहर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली तहसील परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गां पर होती हुई रामकुण्ड चौराहे पर समाप्त हुई। रैली को तहसीलदार मनीष कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।रामकुण्ड चौराहे पर आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण है। जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है और उन्होने अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाया है वह फार्म 6 भरकर मतदाता जरूर बनें। युवा अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी निभाएॅं और गांवों में लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करें। मतदाता जागरूकता रैली में काल्विन इण्टर कालेज के स्काउट के बच्चे शामिल होकर मतदाता जागरूकता सम्बंधी नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार रामचन्द्र वर्मा, लेखपाल ललित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Previous post गया के तिन प्रखंड में छठे चरण के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
Next post 46वीं अंतर्जनपदीय स्पोर्ट्स में विजेताओं को किया पुरस्कृत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial