मोतिहारी में असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी प्राथमिकी दर्ज
मोतिहारी के स्टेशन रोड स्थित चरखा पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं एसपी डॉ कुमार आशीष चरखा पर पहुंच पूरे हालात की जानकारी ली। डीएम ने प्रतिमा तोड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि मामले में दोषी किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को शांति का संदेश देने वाले महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना काफी गंभीर मामला है। उन्होंने संबंधित एजेंसी को प्रतिमा फिर से स्थापित करने एवं पार्क की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है ।साथ ही कहा कि सीसीटीवी कैमरे में पार्क की निगरानी होगी और रात्रि में जवान तैनात रहेंगे लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
