आशीष मिश्रा 129 दिन बाद जेल से हुआ रिहा लखीमपुर खीरी में किसान हिंसा में हुए थे गिरफ्तार
उप्र के लखिमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू आज यानी मंगलवार को 129 दिन बाद जेल से रिहा हुए। ज्ञात हो कि पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को 9 अक्टूबर के दिन गिरफ्तार किया गया था देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से बीते गुरुवार को ही जमानत मिल चुकी थी हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से बीते 10 फरवरी को जमानत मिलने के बाद कहा गया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आशीष मिश्रा को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। लेकिन फिर भी उनका रिहाई नहीं हो पाई थी, वजह थी उसकी जमानत आदेश में दो धाराओं का उल्लेख नहीं होना था। 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में हिंसा हुई थी इसमें किसानों को रौंद दिया गया था। इस हिंसा में 4 किसानों के अलावा तीन बीजेपी कार्यकर्ता और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। 4 अक्टूबर को बहराइच जिले के किसान जगजीत सिंह ने आशीष मिश्रा समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाया था । जिस पर 9 अक्टूबर 2021 को पूछताछ के बाद पुलिस ने आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था ।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
आजमनगर में सांप के डसने से बच्चे की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मछली पकड़ने नदी गए एक बच्चे को जाल में...
