April 6, 2026

मुखिया संघ अध्यक्ष मिले एसडीओ से लंबित राशन कार्ड बनाने को सौंपा ज्ञापन।

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष मो० मोअजम हुसैन ने एसडीओ राजेश्वरी पांडेय से मिलकर लंबित पड़े राशन कार्डों को बनाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है । दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि वर्ष 2022 में राशन कार्ड प्रपत्र “क” का ऑनलाइन आवेदन प्रखंड के सभी पंचायत से किया गया था जिनमें कई आवेदन अब भी लंबित है। जिसमें ज्यादातर परिवार के सदस्यों की संख्या 5 से ज्यादा है और राशन कार्ड के बिना वह सभी परिवार सरकारी लाभ से वंचित है। जिसको लेकर लंबित पड़े राशन कार्डों के आवेदन की जांचो उपरांत राशन कार्ड निर्गत करने का अनुरोध किया गया है ।

Previous post एसडीएम ने गंगा तट पर श्रावण मेला को लेकर किया निरीक्षण।
Next post लोजपा कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान की 77वां जन्म जयंती धूमधाम से मनाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial