April 9, 2026

ग्रामीण इलाकों में छठ पूजा अर्चना की उत्सुकता पवन पर्व में जुटी महिलाएं

Read Time:2 Minute, 3 Second

तनवीर आलम

सोमवार को नहाय-खाय के साथ हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में छठ व्रती महिलाएं छठ का प्रसाद तैयार करने के लिए गेहूं धोकर सुखाने में जुटी रहीं। सामूहिक रूप से गेहूं सुखाती महिलाएं दिनभर बैठकर निगरानी करती रहीं, ताकि कोई पक्षी उसमें चोंच न लगा दे। इस दौरान घाट परिसर मंगल गीत से गूंजते रहे। चारों ओर पूजा का उल्लास और उत्साह बना हुआ है। व्रती महिलाओं ने बताया कि यह पर्व बहुत ही पवित्र है। इसमें स्वच्छता और पवित्रता का पूरा ख्याल रखना पड़ता है। कहीं कोई चूक न हो जाए। इसको लेकर पूरा परिवार सावधान रहता है। गेहूं सुखाने के साथ ही महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे को भी धूप में सुखाया। इसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। गौरतलब हो कि पति और पुत्र के दीर्घायु होने के लिए रखे जाने वाले छठ व्रत की तैयारी जिला एवं प्रखंड भर में शुरू हो गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरुआत सोमवार से नहाय-खाय के साथ हो गया। गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन हो जायेगा। ऐसी मान्यता है कि छठ व्रत की पूजा से आरोग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। खुशहाली और संतान प्राप्ति के लिए पति-पत्नी दोनों छठ मइया का व्रत रखते हैं। सोमवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय पर्व को लेकर प्रखंड में जोरशोर से तैयारी शुरू हो चुकी है।

Previous post राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन
Next post शादी के अजीबोगरीब प्रथा सुहागरात पर कपल्स के साथ सोती है दुल्हन की मां
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial