राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन
आशीष कुमार
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2021 तक शुरू किए गए अभियान ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अनुसरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गया सचिव श्रीमती अंजू सिंह के निर्देशानुसार आज आमस पंचायत में पैनल लॉयर जितेंद्र सिंह के अगुआई में लोक अदालत और ADR सिस्टम विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। पैनल अधिवक्ता ने बताया कि ADR के अंर्तगत किसी न्यायालय में लंबित 16 अन्य अपराधिक बाद पारिवारिक वाद तलाक को छोड़कर एवं दीवानी वादों का निपटारा मध्यस्थ आया लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर किया जाता है।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, जीविका, पारा लीगल स्वयंसेवक, लॉ स्टूडेंट जिले के विभिन्न गांव और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर दौरा किया गया। इस दौरान करीब 2300 गांवों में जाकर सरकार के विभिन्न स्कीमों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार किस तरह से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करती है उसके बारे में बताया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से कानूनी जागरूकता पैदा की जा रही है और रोज लाखों लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी के लिए न्याय तक पहुंच’’ के उद्देश्य को पूरा करने और PAN India Awareness के माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव को कवर करने के लिए कई और गतिविधियाँ संचालित की जा रही है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
