April 4, 2026

नवान्न पर देवघर में बाबा बैद्यनाथ को चढ़ा दही चुड़ा का भोग, हुई विशेष पूजा ।

Read Time:1 Minute, 31 Second

धार्मिक नगरी देवघर में अगहन मास के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि बुधवार को नव पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई । परंपरा के अनुसार सरकारी पूजा के बाद बाबा बैद्यनाथ को दही चुरा का भोग लगाया गया। एक महीने बाद उस मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि को विधिवत इसका समापन होगा । विदित हो कि देवघर जिले में परंपरा में शामिल है कि बाबा पर दही चुड़ा एवं गुड़ अर्पित करने के बाद ही शहर के घर घर में नवान्न ग्रहण किया जाता है । आज के दिन लोग अपने घर में आंगन एवं छत पर छोटा हवन कुंड बनाकर अग्नि प्रज्वलित कर घंघरा, दही, केला, गुड़, मुली, अरवा चावल, मधु, घी से बने साकल अग्नि में अर्पित करते हैं ‌। इसके बाद लोगों द्वारा नया अन्न ग्रहण किया जाता है। इस पर्व किसानों के उत्पादित नए फसल के खुशहाली में मनाया जाता है । देश के विभिन्न राज्यों में इस पर्व को अलग-अलग नामों से बुलाए जाते हैं तथा विभिन्न प्रकार के रीति-रिवाजों के साथ मनाए जाते हैं ।

Previous post हेडलाइंस पब्लिक 24 @11
Next post गोडसे के हिंदुस्तान के साथ नहीं रह सकते, हमें गांधी नेहरू का भारत चाहिए– महबूबा मुफ्ती ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial