नवान्न पर देवघर में बाबा बैद्यनाथ को चढ़ा दही चुड़ा का भोग, हुई विशेष पूजा ।
धार्मिक नगरी देवघर में अगहन मास के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि बुधवार को नव पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई । परंपरा के अनुसार सरकारी पूजा के बाद बाबा बैद्यनाथ को दही चुरा का भोग लगाया गया। एक महीने बाद उस मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि को विधिवत इसका समापन होगा । विदित हो कि देवघर जिले में परंपरा में शामिल है कि बाबा पर दही चुड़ा एवं गुड़ अर्पित करने के बाद ही शहर के घर घर में नवान्न ग्रहण किया जाता है । आज के दिन लोग अपने घर में आंगन एवं छत पर छोटा हवन कुंड बनाकर अग्नि प्रज्वलित कर घंघरा, दही, केला, गुड़, मुली, अरवा चावल, मधु, घी से बने साकल अग्नि में अर्पित करते हैं । इसके बाद लोगों द्वारा नया अन्न ग्रहण किया जाता है। इस पर्व किसानों के उत्पादित नए फसल के खुशहाली में मनाया जाता है । देश के विभिन्न राज्यों में इस पर्व को अलग-अलग नामों से बुलाए जाते हैं तथा विभिन्न प्रकार के रीति-रिवाजों के साथ मनाए जाते हैं ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
