पंचायत सचिव ने विद्यालयों का किया निरीक्षण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर निर्धारित कार्यक्रम तहत प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर व प्राथमिक विद्यालय सौराडांग्ही का पंचायत सचिव प्रदीप चौहान ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की विधि व्यवस्था का जायजा लिया। निरक्षण दौरान शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, बच्चों की उपस्थिति पंजी व साफ-सफाई सहित पेयजल की उपलब्धता देखी गई। मौके पर प्रखंड पंचायत सचिव प्रदीप चौहान ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय का औचक निरक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में कुल नामांकित बच्चे 142 में 86 बच्चे उपस्थित पाए गए। साथ ही सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय सौराडांग्ही में कुल नामांकित 34 बच्चे में 26 बच्चे उपस्थित पाए गए। साथ ही सभी शिक्षक भी उपस्थित थे। विद्यालय में पेयजल व शौचालय की उपलब्धता ठीक ठाक पाई गई। मौके पर निरक्षण पंजी सहित सभी अभिलेखों की जांच की गई।साथ ही पंचायत सचिव ने बताया कि स्वच्छता, पेयजल व भवन का रख रखाव दुरुस्त पाया गया है। साथ ही उन्होंने मध्याह्न भोजन सहित पढा़ई को लेकर बच्चों से पुछताछ की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
