April 4, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर इकाई द्वारा किया वृक्षारोपण

Read Time:1 Minute, 24 Second

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर इकाई द्वारा आज मध्य विद्यालय महिशाल में प्रखंड सह संयोजक अमृत सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमे इसका कहना हैं कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे पर निर्भर होते है। पर्यावरण जैसे जल वायु प्रदूषण या वृक्षों का काम होना मानव शरीर और स्वस्थय पर असर डालता है।मानव की अच्छी बुरी आदतें जैसे वृक्षों को सहजना , जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बुरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्याधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार दास, छोटू सिंह, मुन्ना प्रमाणिक, दीपक प्रमाणिक, रोहित प्रमाणिक, विकाश दास, कुंदन दास उपस्थित रहे।

Previous post बिहार में व्याप्त शैक्षणिक संकट एवं शिक्षा जगत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य स्तरीय आंदोलन करेगा अभाविप:- डाॅ सुग्रीव कुमार
Next post छात्र छात्राओं ने क्षेत्र में बढ़ते शोषण के खिलाफ रैली निकाल किया प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial