June 6, 2026

छात्र छात्राओं ने क्षेत्र में बढ़ते शोषण के खिलाफ रैली निकाल किया प्रदर्शन

Read Time:3 Minute, 37 Second

बारसोई नपं स्थित पीडब्ल्यूडी मैदान में अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के बैनर तले छात्र-छात्राओं को समुचित सुरक्षा प्रदान करने, शिक्षा-दीक्षा हेतु भयमुक्त वातावरण का निर्माण करने, बलात्कार की संस्कृति को खत्म करने के लिए अश्लील गानों, तस्वीरों व वीडियो को प्रतिबंधित करने एवं महिलाओं पर दमन-उत्पीड़न को बंद करने को लेकर एक रैली आयोजित कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उक्त रैली बारसोई बाजार के पीडब्ल्यूडी मैदान से शुरू होकर बारसोई नपं के प्रमुख सड़कों का भ्रमण करते हुए पुनः पीडब्ल्यूडी मैदान में समाप्त हुई। बिदित हो कि बीते 24 मई आजमनगर प्रखंड स्थित नया टोला पस्तिया में एक लड़की की रहस्यमयी तरीके से मौत हुई थी। इस रैली का उद्देश्य उक्त कांड की निष्पक्ष जांच करवाने का मांग करते हुए मृतक लड़की की मौत की सच्चाई सार्वजनिक करना एवं दोषियों को सज़ा दिलवाना है। हम सभी प्रशासन से मांग करते हैं कि एक भयमुक्त वातावरण का निर्माण करे ताकि हम सुदूर गांवों से आने वाले छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी कर सकें। हमारे माता-पिता को किसी अनहोनी का डर न रहे। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि अपने आसपास किसी लड़की के साथ कोई ग़लत काम होता है तो हम सबों को इसका विरोध करना चाहिए। हमें अपनी बारी का इंतजार नहीं करना चाहिए। वही इस रैली के दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए छात्र छात्राओं ने अपना आवाज बुलंद किया और इंकलाब जिंदाबाद, छात्र-नौजवानों की एकता जिंदाबाद, पस्तिया (सालमारी) कांड की निष्पक्ष जांच करो, सभी छात्र-छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करो, महिला कोई उपभोग की वस्तु नहीं – इसका व्यापार बंद करो, पूंजीवादी संस्कृति मुर्दाबाद, एक भयमुक्त समाज का निर्माण करो, महिलाओं पर दमन-उत्पीड़न बंद करो, अश्लील गानों व फिल्मों पर प्रतिबंध लगाओ, पितृसत्तात्मक विचार मुर्दाबाद, अश्लील संस्कृति फैलाना बंद करो आदि नारे बुलंद किया। इस रैली में मोनी कुमारी, कोमल कुमारी, पायल कुमारी, बिशाल रविदास, भगत, ग़ालिब, शाहिद, राजू, मोहन चुनारी, नूर अख्तर, राजा, विवेक, जय, संपतलाल, संजीव, जहां नूर , सूरज, अमर, बाबूल, किशन, साकिर, अमन, नोनी राय, , कृष्णा चुनारी, शाद, सुजन दास, मुर्शीद, मासूद, विश्वजीत दास, राग़ीव सहित लगभग सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous post अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर इकाई द्वारा किया वृक्षारोपण
Next post तेलता पसेंजर ट्रैन बहाल भाया बारसोई के रास्ते राधिकापुर तक चलेगी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial