April 6, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण

Read Time:2 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक महेश चंद्र साह ने किया। समारोह में आये सभी छात्र- छात्राएं काफी खुश दिखे। प्रधानाध्यापक महेश चंद्र साह ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया गया। जिसमें टोटल 527 छात्राएं शामिल हैं। जिसमें वर्ग एक में 38, वर्ग 2 में 40, वर्ग 3 में 58, वर्ग 4 में 54, वर्ग 5 में 49, वर्ग 6 में 73, वर्ग 7 में 77, वर्ग 8 में 80, छात्र- छात्राओं ने उत्तीर्ण हुये है।सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक महेश चंद्र साह ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को खिलाने के लिए सरकार अंडा खिलाने के लिए सरकारी रेट मात्र 5 रुपैया निर्धारित है, जबकि स्थानीय बाजार में 6:50 रुपये प्रति अंडा बिक रहा है। ऐसी स्थिति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई को देखते हुए विभाग को चाहिए कि अंडे का रेट मार्केट के रेट के अनुरूप देना चाहिए। प्रगति पत्र के वितरण समारोह में शिक्षिका नूतन कुमारी,शिक्षक पद्मानंद दास, शंभू रंजन, संजय कुमार, शिक्षिका लाजवंती देवी, रीता श्रीवास्तव,शिक्षक मोहम्मद इश्तियाजूल हक उपस्थित थे।

Previous post तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
Next post प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial