April 6, 2026

फुटबाल लीग मैच में तीसरे दिन पूर्णिया और मधेपुरा की टीम जीते।

Read Time:2 Minute, 29 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जिला फुटबाल संघ कटिहार के द्वारा 71 वॉ बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल क्षेत्रिय लीग मैच बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल लीग मैच में शुक्रवार पहली पारी में पूर्णिया और अररिया के टीम के बीच लीग फुटबाल मैच खेला गया। जिसमे पूर्णिया की टीम 2-1 से जीत हासिल करते हुए अररिया की टीम को पराजित किया।वही दूसरी पाली में मधेपुरा और किशनगंज की टीम के बीच खेला गया। जिसमे 8-1 मधेपुरा की टीम ने जीत हासिल किया। मीडिया प्रभारी यशस्वी कुमार अग्रवाल ने बताया की शनिवार को कटिहार पूर्णिया और अररिया किशनगंज के टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला जाएगा। हालाकि लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को प्रथम पाली का मैच 2 घंटे लेट 10 बजे दिन से शुरू हुआ। बावजूद इसके शुक्रवार को राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित लीग मैच में खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन किया । जिसका समापन आगामी 29 अगस्त को होगा। लीग मैच में कमेंट्री मन्नू मुर्मू ने किया। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के संरक्षक सह एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल स्वयं दूसरे पाली के मैच में मौजूद रहे। मौके पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरोडिया , सचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला, संरक्षक रमेश केडिया के साथ , उदय साधु खान, जे पी शर्मा , हीरा लाल, बबन झा, नलीन सिन्हा, आनन्द यादव ,डा एस सुमन, आशिश बलीदानी, हरीन्द्र मोहन, मुकेश, लक्खि, राजा कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार , शुभाशीष शुभम , बिनोद चौधरी, गोविंद, सिकंदर, गोपाल ,अमर , गौरव आदि मौजूद थे।

Previous post आरपीएफ का दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान में सात मोबाइल चोर गिरफ्तार।
Next post पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial