पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पिछड़ों व शोषितों को लोकतांत्रिक अधिकार दिलाने वाले लोकसमता के ध्वजवाहक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 105वीं जयंती कटिहार कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में समारोह पूर्वक मनायी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व सांसद तारिक अनवर की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने दिवंगत बीपी मंडल के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम पर अपने संबोधन में पूर्व सांसद तारिक अनवर ने कहा कि महामना बीपी मंडल शोषितों, वंचितों और पिछड़ों का मसीहा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। सामाजिक न्याय के पक्षधर ई गिरजा प्रसाद सिंह ने कहा कि मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में बिंदेश्वरी बाबू ने कुल 40 अनुशंसाएं की थी जिसमें से केवल दो अनुशंसाएं ही अपूर्ण रूप से लागू हो पाई जबकि कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि आरक्षण वंचित, शोषित एवं पिछड़ों के समृद्धि का दस्तावेज है जो समाज से गैर बराबरी खत्म करने के लिए अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बीपी मंडल हम सबों के दिलों में राज करते हैं। कार्यक्रम में कटिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, दिलीप विश्वास, सुनीता देवी गोपाल सोनी, संजय कुमार सिंह, ई गिरजा प्रसाद सिंह, ई मीनाक्षी श्वेता, आफताब आलम, कंचन दास, शाहनवाज खान, राजेश रंजन मिश्रा, अवधेश मंडल, अल्तमश दीवान, प्रमोद यादव, पंकज यादव, सिकंदर मंडल, सऊद आलम, आम्रपाली यादव, मोहम्मद इश्तियाक आलम, नितिन सिन्हा, मोहम्मद आलमगीर, नूतन सिंह, निकहत परवीन, संजय सिंह, सैयद कमर हसन, हीरा पांडे, मोहम्मद रियाज, आनंद सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद गल्फराज आदि उपस्थित थे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
