कटिहार के रेल कर्मचारी गंदा पानी पीने को है विवश— रुपेश
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पिछले कई दिनों से रेलवे आवासों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिसको की इस्तेमाल करने को रेल कर्मचारी एवं उनके परिजन विवश हो रहे हैं। एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री रुपेश कुमार ने बताया कि जो पानी रेलवे आवासों में सप्लाई किया जा रहा है। वह ना तो पीने योग एवं नाही इस्तेमाल करने योग्य हैं। उन्होंने फिल्टर हाउस का निरीक्षण करते हुए बताया कि जिस जगह से रेल आवासों में पानी दिया जा रहा है। उस में कचरा का भंडार है। तेज बारिश होने के कारण ये परिस्थिति पैदा हुई है। रेल प्रशासन को पहले से इसकी तैयारी करना चाहिए। इस प्रकार का पानी इस्तेमाल करने से रेल कर्मचारी एवं उनके परिजन कई प्रकार के बीमारी का शिकार हो सकते हैं। शुद्ध पेयजल देना रेल प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें कई दिनों से रेल प्रशासन विफल है।एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन रेल प्रशासन से जल्द से जल्द पीने योग्य एवं इस्तेमाल करने योग योग्य पानी उपलब्ध कराने की मांग करता है, ताकि रेलकर्मी एवं उनके परिजन स्वच्छ वातावरण में रहकर रेल के कार्यों में अपना योगदान दे सकें।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
