April 4, 2026

रामचंद्र चंद्रवंशी चुने गए सर्वश्रेष्ठ विधायक झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

Read Time:1 Minute, 1 Second

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के आवासीय कार्यालय में आज शनिवार को विधायक की उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति का बैठक हुआ। इसमें सर्वसम्मति से विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया। इन्हें झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस यानी 22 नवंबर पर बिरसा मुंडा सृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2021 से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा के चयनित कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा ज्ञात हो कि 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का 21 वां स्थापना दिवस मनाया जाने वाला है। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैंस उत्कृष्ट विधायक को सम्मान देंगे ।

Previous post राजस्थान में बड़ी सियासी हलचल गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
Next post ऑटो रिक्शा चालक ने दिखाई ईमानदारी सोने के गहनों वाला बैग लौटाया मालिक को
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial