ऑटो रिक्शा चालक ने दिखाई ईमानदारी सोने के गहनों वाला बैग लौटाया मालिक को
इंदौर के एक ऑटो रिक्शा चालक में ईमानदारी की मिसाल पेश की है उसने सोने के जेवरात वाला बैग उसके मालिक को लौटा दिया है । जानकारी के मुताबिक मुंबई से बस के द्वारा इंदौर आए रोहित विश्वकर्मा तीन इमली चौराहा पर मो सलीम के ऑटो रिक्शा में सवार हुए और उतरते वक्त अपना बैग भूल गए। रोहित ने इस बारे में बताया कि बैग में सोने के जेवरात के साथ जरूरी डाक्यूमेंट्स और दवाइयां थी। इसलिए वह बैग को दिनभर शहर के अलग-अलग जगह पर ढूंढता रहा। लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद इसका पता नहीं चल पाया ।पुलिस के मुताबिक ऑटो रिक्शा चालक मो सलीम काम के बाद रात को अपने घर लौटे तभी उन्हें गाड़ी में रोहित का बैग देखा। तब उसे उन्होंने आजाद नगर के क्षेत्र के थाने में जमा करा दिया ।सलीम ने इस बारे में कहा कि मैंने बैग खोलकर तक नहीं देखा और सीधे थाने में जमा करा दिया। मैं बहुत खुश हूं कि बैग आखिरकार उसके मालिक के पास पहुंच गया है ।
More Stories
107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिस टीम कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब...
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
