संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाया
Read Time:3 Minute, 8 Second
- बुधवार को खागा जिला के वार्ड नंबर 4 सेवा बस्ती में रमेश रैदास जी के आवास में संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसने रविदास जी के तैल चित्र में पुष्प अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विहिप जिला मंत्री डाक्टर शिव स्वरुप विश्वकर्मा ने कहा पूज्य संत और महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती लेकिन इन्हें भी जाति गत बांट दिया गया है जो न्याय संगत और शास्त्र संगत नहीं है क्योंकि महापुरुष या देवी देवता सभी के होते है इनकी कोईजाति नहीं होतीऐसे ही रविदास जी रहे जो मुगल शासक इब्राहिम लोदी के सेना पति सदना कसाई के कठोर से कठोर प्रताड़ना के बाद भी अपना हिन्दू धर्म नहीं छोड़ा दासता स्वीकार की तौक और बेड़ी स्वीकारकी यहां तक कि मरे पशु उठाने का कार्य स्वीकार किया चमड़े का कार्य किया ऐसे महान संत का मुगल शासक मान भंगकरके चमार कहा जो वास्तव में कोई जाति नही बल्कि अपमान सूचक शब्द गाली है उनकी शिस्या क्षत्री कुल की मीराबाई थी रविदास जी राम और कृष्ण भक्ति पर विश्वाश रखा आत्मा को की निर्मल और शुद्ध माना तभी तो उन्हों ने कहा मन चंगा तो कठौती में गंगा ऐसे उच्च कुल के महान संत शिरोमणि की जयंती का पर्व विश्व हिन्दू परिषद सारेदेश में बड़ी धूम धाम से मनाने की योजना बनाई है जो 16 फरवरी से 25 फरवरी तक गांव गांव मनाई जाएगी । जाति पाती पूछे नही कोई हरि को भजे जो हरि का होई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विहिप जिला अध्यक्ष डाक्टर अजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष ममता गुप्ता मातृ शक्ति जिला संयोजिका शोभा अग्रवाल जिला प्रचार प्रसार आयाम प्रमुख नरेश चंद्र कश्यप संरक्षक असीस विश्वकर्मा, खागा नगर कार्याध्यक्ष राजेश कुमार शाहू नगर उपाध्यक्ष रामप्रसाद निषाद सभासद भैयालाल पासवान, सुरेश रैदास, रमेश मिस्त्री, संतोष रैदास सोमवती,फूलमती, विजय पाल, विकास मास्टर, असीस मास्टर, नरेश कुमार, रामखेलावन आदि मौजूद मौजूद रहे ।
रिपोर्टर सुशील प्रधान
