बाराबंकी में सड़क हादसा कंटेनर से टकराई कार दो बच्चे समेत छह लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना है मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गुजरात के सूरत से घर लौट रहे कार सवार अयोध्या जिले के निवासी 2 बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । मृतकों में पटरंगा थाना क्षेत्र निवासी दंपत्ति एवं दो बच्चे तथा रुधौली थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाई हैं। मृतकों के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा बुधवार की तड़के 3:00 बजे अयोध्या लखनऊ हाईवे पर रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र स्थित नारायणपुर के समीप हुआ । मृतकों की पहचान अजय कुमार यादव 25, अजय कुमार वर्मा 34, रामजन्म 28, पत्नी सपना 28, बेटा आर्यन 8 एवं यस 10 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में एसपी उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने जानकारी दिया है कि हाईवे पर खरी कंटेनर से कार टकरा गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई है ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
