हसनगंज प्रखंड में राजद ने चलाया सदस्यता अभियान
हसनगंज प्रखंड में सदस्यता अभियान के पश्चात क्रियाशील सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कालसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के राष्ट्रीय नेता राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम थें जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर थें।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ अशफ़ाक करीम ने कहा गरीब असहाय कमजोर वर्गों का बल है राजद।हमें सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। उन्होने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने वाले सबसे बड़े नेता है तमाम यातनाओं एवं परेशानियों के बावजूद कभी भी कोमिनिलजिम से समझौता नहीं किया। डॉ करीम ने कहा कि आसन्न लोकसभा में सीमांचल के सभी सीटे जीतेगी राजद इसके लिए जमीन तैयार किया जा रहा है।उन्होने कहा कि जनता महंगाई बेरोजगारी सांप्रदायिक लड़ाई से उब चुकी है लोग बदलाव चाहते हैं । एक तरफ एक सौ चालीस करोड़ लोग तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे है तो दूसरी ओर दो चार लोग विश्व स्तर पर अमीरी का रिकॉर्ड बना रहे हैं। डॉ करीम ने कहा लोगों के जुबान पर तेजस्वी अगले मुख्यमंत्री के रूप में आ चुके हैं। प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने बताया कि हसनगंज प्रखंड में 128 क्रियाशील सदस्यों के साथ 32 सौ प्राथमिक सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। 13 जून से कटिहार सदर प्रखंड क्षेत्र के सभी आठ पंचायत में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा फिर नगर निगम क्षेत्र में। उन्होने कहा कि सदयता अभियान में कटिहार जिला रिकॉर्ड बनाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन राजद नेता श्रीलाल उरांव ने किया। शिविर में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष सुदामा सिंह निषाद जिला सचिव बिनोद सिंह दिलीप यादव अब्दुल जलील पूर्व मुखिया मो अब्बास अशीष यादव महेन्द्र महतो पिंटू यादव बिनोद यादव राम नाथ मंडल जामुन महलदार मो अब्दूल बारी जैनुद्दीन अकमल बबलू नईम रमन सिंह संजय मंडल रतन यादव दिलीप दास चन्दन मुर्मू गुलाम मुस्तफा भुट्टू कलाम अंसारी सिराजुद्दीन अबू बकर सहित सभी क्रियाशील सदस्य शामिल थें ।
