भूमि विवाद संबंधित निपटारे हेतु अनुमंडल स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन ।
बारसोई अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय में सोमवार को एसडीओ राजेश्वरी पांडेय एवं एसडीपीओ प्रेमनाथ राम की संयुक्त नेतृत्व में अनुमंडल स्तरीय राजस्व समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ भूमि विवाद , संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी, बीधी व्यवस्था से संबंधित चर्चाएं की गई । इस दौरान एसडीओ ने कहा कि सभी सीओ एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया जाता है कि भूमि विवाद से संबंधित लंबित सभी मामलों को अविलंब उभय पक्षों की सहमति से निष्पादित करें तथा जटिल मामलों में इसकी सूचना कार्यालय को ससमय दें ताकि उन मामलों के निपटारे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश ली जा सके । वहीं उन्होंने सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को पूरी कर लिए जाने का निर्देश दिया ताकि बाढ़ की स्थिति में विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े । इस अवसर पर डीसीएलआर शिवशंकर पासवान, सीओ अमर कुमार राय, आरओ रानू कुमार, आबादपुर थानाधक्ष इजहार आलम, एसआई अशोक कुमार दुबे सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
