April 6, 2026

राजद का 27 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 59 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस समारोह जिला अध्यक्ष इशरत परवीन की अध्यक्षता में होटल प्रेम पैराडाइज में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित राजद नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुवात किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि आज के ही दिन 05 जुलाई 1997 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना हुई थी। उस समय 17 लोकसभा सांसद और 08 राज्यसभा सांसदों समेत बड़े पैमाने पर समाजिक न्याय के कार्यकर्ता ने साथ मिलकर पार्टी का गठन किया था। राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी संगठन ने बिहार को दो मुख्यमंत्री व हमारे नेता तेजस्वी के रूप में एक उप मुख्यमंत्री दिया है। आज राष्ट्रीय जनता दल सर्वाधिक विधायकों के साथ बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को जमीन पर जाकर जनता के दुख दर्द से जुड़ने की बात पर जोर दिया साथ ही सांगठनिक स्वरूप पर भी अपनी बातें रखी। सबों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान मंच संचालन प्रधान महासचिव विनोद साह ने किया।

Previous post कटिहार के रेल कर्मचारी गंदा पानी पीने को है विवश— रुपेश
Next post शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में जाप ने किया धरना प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial