April 4, 2026

कटिहार में सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा, पुलिस ने है 48 घंटे के अंदर किया खुलासा, लूट का मास्टरमाइंड निकला है पीड़ित का पड़ोसी

Read Time:2 Minute, 11 Second

कटिहार में सीएसपी संचालक से लूटकांड पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया । इस लूट का मास्टरमाइंड निकला है पीड़ित का पड़ोसी दिव्यांग व्यक्ति। ज्ञात हो कि 1 जुलाई को अमदाबाद थाना क्षेत्र के कट्टा पुल के पास हुए CSP संचालक से 10 लाख रुपए लुट का अंजाम दिया गया था। इस घटना के खुलासा करते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस लूट कांड का खुलासा करते हुए लूटे गए रकम में से चार लाख 34 हजार रुपया बरामद कर लिया है । जबकि पकड़े गए दोनों अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा,घटना में इस्तेमाल किए गए दोनों मोटरसाइकिल और कई सामान भी बरामद किया है। आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि इस पूरी घटना की साजिश पीड़ित अखिलेश के पड़ोसी दिव्यांग नरेश सिंह ने रचाई थी। जिसे पुलिस एक और अन्य अपराधी अमर सिंह के साथ गोलाघाट अमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी अमर सिंह घटना में अपना संलिप्तता स्वीकार किया है। इस लुटकाडं की घटना में एक और बड़ी बात सामने आई है पीड़ित अखिलेश से लूटे गए रकम जो सीएसपी का बताया जा रहा था, ऐसा नहीं था एसपी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कटिहार के एक व्यापारी का पैसा था जिसे अखिलेश लेकर जा रहा था फिलहाल इस घटना के खुलासे से कटिहार पुलिस की उपलब्धि मानी जा रही है और लोग मानने लगे हैं अपराधी चाहे लाख शातिर क्यों न हो पुलिस के तफ्तीश के दिशा अगर सही हो तो हर अपराध बेनकाब हो जाता है।

Previous post विज्ञान के समस्त सूत्रो का भंडार है वेद
Next post मुर्दा को जिंदा करने की अनोखी तकनीक का दावा..! लाश को बर्फ में दफन करेगी कंपनी..
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial