मुर्दा को जिंदा करने की अनोखी तकनीक का दावा..! लाश को बर्फ में दफन करेगी कंपनी..
आधुनिक युग साइंस का है। कई अद्भुत आविष्कारों ने हमें हैरान कर दिया।लेकिन, अभी तक इंसान को जिंदा करने की कोई भी तकनीक नहीं आ सकी। जबकि कुदरत का दस्तूर है कि हर इंसान को मरना है।लेकिन एक आस्ट्रेलियाई कंपनी ने दावा किया है कि वो इंसानों को मरने के बाद जिंदा कर देगी। कंपनी का कहना है कि इसके लिए इंसानों की लाश को बर्फ के अंदर दफन करना पड़ेगा।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की सदर्न क्रायोनिक्स (Southern Cryonics) कंपनी का हेडक्वार्टर सिडनी में है। कंपनी ने होलब्रुक्र में अपनी हाइटेक फैसिलिटी को सेटअप किया है। जहां कंपनी दावे के मुताबिक इंसान के शव को -200 डिग्री सेल्सियस तामपान में दफन करेगी। अगर भविष्य में इंसान को जिंदा करने की विज्ञान खोज करता है तब दफन लाशों को निकालकर जिंदा किया जा सकता है। ऐसा कंपनी का दावा है।
इसके लिए कंपनी अपने ग्राहकों से 1 करोड़ से अधिक का चार्ज करेग। इंसान के लाश को लिक्विड नाइट्रोजन में -200 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर में एक स्टील के चैम्बर में दफन किया जाएगा। इसमें शरीर को उल्टा यानी पैर ऊपर सिर नीचे करके डाला जाएगा। जिससे चैम्बर के लीक होने पर ब्रेन के बचने का चांस बना रहे।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के पास अभी 40 लोगों के शव को बर्फ में दफनाने की जगह है।आगे कंपनी के नए वेयरहाउस बनाए जाएंगे। इसमें 600 लोगों के रखने की व्यवस्था की जाएगी। कंपनी के इस प्रोजेक्ट को साइंस में क्रायोनिक्स कहते हैं। जिसमें अगर मृत शरीर को जल्दी जमा दिया जाए तो मौत से पलटा जा सकता है।
Source Indiatimes hindi
More Stories
अमदाबाद में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला सहित विभिन्न वार्डों में रविवार को...
मनिहारी में श्रीमद् भागवत कथा की समीक्षा बैठक, आयोजन को बताया गया ऐतिहासिक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को मां गंगा श्रीमद् भागवत कथा समिति की...
कुर्सेला थाना का एडीजी सीआईडी पारसनाथ ने किया औचक निरीक्षण, टेक्नोलॉजी सुधार पर दिया जोर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुर्सेला थाना का रविवार को बिहार सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पारसनाथ ने...
कुरसेला में छात्र लापता मामले पर बवाल: स्कूल घेराव, प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप, घंटों तक हंगामा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बल्थी महेशपुर में सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र सागर कुमार...
भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 8 लोग गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लालमुनी...
पीर पहाड़ ऊर्स मेला को लेकर समीक्षा बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले पीर पहाड़ के सालाना ऊर्स मेले की...
