April 4, 2026

इंदौरी लड़के के हाथ का बना खाना खाकर रूसी युवती हुई फिदा, शादी के बंधन में बंधे ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच इश्क की एक घटना सामने आई है। इसका संबंध इंदौरी खाने से है, खाने और स्वाद के मामले में इंदौरी खाना देश भर में मशहूर हैं। यहां के खाने के कारण एक रूसी युवती को इंदौरी युवक से प्यार हो गया। रूसी युवती इंदौरी युवक के हाथों का खाना खा कर उसे दिल दे बैठी अब दोनों की शादी दिसंबर महीने में होगी । असल में इंदौर के सप्त ऋषि नगर के रहने वाले ऋषि उर्फ सनी वर्मा अमेरिका की एक कंपनी में शैफ का काम करते हैं । 2 साल पहले वह रूस घूमने गए थे । जहां उनकी मुलाकात रूसी युवती अलीना कराई से हुई सनी ने अपने हाथों से उसे स्पेशल डिश बनाकर खिलाएं, जो अलीना को बहुत पसंद आई और दिल दे बैठी । हाल ही में शनि और अलीना ने सरकारी तौर तरीकों से शादी कर ली है 10 दिन बाद सनी अपने काम पर लौट रहे हैं शादी का सर्टिफिकेट लेकर अलीना भी रूस जा रही है जहां वह दस्तावेज से जुड़े काम पूरे कर लौट आएगी दोनों दिसंबर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे। इसमें अलीना के पिता सर्गे एलेकसेविच बैरकोलसेव उसका कन्यादान करेंगे इसमें अलीना के परिजन और रिश्तेदार भी शामिल होंगे ।

Previous post 17 साल की भारतीय लड़की ने देश वापस आने से किया मना
Next post डेटोनेटर लगाकर पति पहुंचा ससुराल पत्नी को लगाया गले और धमाके में दोनों की उड़ गई चिथरे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial