17 साल की भारतीय लड़की ने देश वापस आने से किया मना
रूसी हमले के बीच यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने का काम लगातार जारी है। इसी बीच 17 साल की एक भारतीय लड़की ने मानवीय मूल्यों और भाईचारे की मिसाल पेश की है । यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हरियाणा की 17 वर्षीय नेहा सांगवान ने मौका मिलने पर भी युद्ध ग्रस्त देश छोड़ने से इंकार कर दिया, इसके पीछे की वजह बहुत इमोशनल है । बताया जा रहा है कि जिस घर में नेहा पेइंग गेस्ट के रुप में रह रही है उसका मालिक Russia के साथ चल रहे युद्ध में स्वेच्छा से अपने देश की सेवा के लिए एक लेनी सेना में शामिल हो गया है वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चों और पत्नी को छोड़ गया है । ऐसे में भारत की नेहा ने उनके बच्चों की देखभाल में उनकी पत्नी का साथ देने के लिए यूक्रेन में ही रहने का फैसला किया है जबकि नेहा के पास देश छोड़ने का पूरा मौका था । नेहा सांगवान हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली है। उन्होंने अपनी मां से कहा *मैं रहूं या ना रहूं* लेकिन मैं इन बच्चों और उसकी मां को ऐसी स्थिति में नहीं छोडूंगी । नेहा ने पिछले ही साल यूक्रेन में एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था मैं अपने पिता को खो चुकी है। उनके पिता भारतीय सेना में थे। फिलहाल यूक्रेन में नेहा अपने मकान मालिक की पत्नी और 3 बच्चों के साथ बंकर में रह रही है ।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
